पुलिस के हत्थे चढ़े 'पार्टी पैक' वाले दो शातिर आरोपी, सोशल मीडिया पर ऐसे करते थे ड्रग्स का व्यापार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 12:15 AM IST

Mumbai Crime News: मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनपर ड्रग्स रैकेट चलाने का आरोप है। एनसीबी के अनुसार दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए रैकेट चला रहे थे। उन्होंने 'पार्टी पैक' नाम का सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाया था, जिसके जरिए वह सभी लेनदेन करते थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • एनसीबी ने ड्रग्स रैकेट चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया
  • दोनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए रैकेट चला रहे थे
  • 'पार्टी पैक' नाम का सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाया था

Mumbai Crime News: मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए महाराष्ट्र, गोवा, दिल्ली, गुजरात और आंध्र प्रदेश जैसी जगहों पर ड्रग्स का रैकेट चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान एजेंसी को पता चला कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर 'पार्टी पैक' नाम का ग्रुप बनाया था। एजेंसी ने सिंथेटिक पार्टी ड्रग्स जैसे एलएसडी, एमडीएमए, हैश ऑयल, एनडीपीएस और कई प्रतिबंधित दवाएं जब्त की हैं।

mumbai news

एनसीबी ने ड्रग्स रैकेट चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया (Representative Image)

आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय एलेक्स वी और 24 वर्षीय शुभम भगत के रूप में हुई है। दोनों मुंबई के घाटकोपर के निवासी हैं। आरोपी भगत एक पेशेवर जिम ट्रेनर है। जांच के दौरान एनसीबी ने पाया कि एलेक्स ड्रग्स सिंडिकेट का मास्टरमाइंड था और उसने लगभग तीन साल पहले एक ऑनलाइन क्लाइंट बेस बनाया था।

End of Feed