Mumbai Crime News: मुंबई के पब में बंदूक लेकर घुसने, महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोप में दो गिरफ्तार

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 10, 2024, 03:55 PM IST

Mumbai Crime News: केबल ऑपरेटर और सूखे मेवे का 56-वर्षीय विक्रेता शामिल है। अधिकारी के अनुसार, दोनों पब में घुस गए और वहां के सुरक्षाकर्मियों को धमकाया तथा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया।

Mumbai Crime News: मुंबई के एक पब में लाइसेंस वाली रिवॉल्वर लेकर घुसने और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात को उपनगरीय अंधेरी के अंबोली इलाके में स्थित एक पब में हुई। अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में 23-वर्षीय केबल ऑपरेटर और सूखे मेवे का 56-वर्षीय विक्रेता शामिल है। अधिकारी के अनुसार, दोनों पब में घुस गए और वहां के सुरक्षाकर्मियों को धमकाया तथा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया।

​Mumbai Crime News, Mumbai News, Crime News, Crime in Mumbai, Mumbai Latest News, Mumbai News Today




मुंबई समाचार। (सांकेतिक फोटो)

केबल ऑपरेटर के खिलाफ पहले से ही छह मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और रिवॉल्वर जब्त कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी मालवानी और जोगेश्वरी इलाकों के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 341 (गलत तरीके से रोकना), 354ए (यौन उत्पीड़न) और 509 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्दों, भाव भंगिमाओं का इस्तेमाल) और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed