Mumbai Crime News: मुंबई में कत्ल की खौफनाक साजिश, अफेयर चलाने के लिए पति को खाने में 'स्लो पॉइजन' देती रही पत्नी!

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 07:53 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। आरोपी महिला का प्रेमी के साथ 10 साल से भी ज्यादा समय से अफेयर था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया है कि महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर कई बार पति को जहर दिया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • कारोबारी पति की पत्नी ने की हत्या
  • महिला का प्रेमी के साथ 10 साल से भी ज्यादा समय से अफेयर
  • महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर कई बार पति को जहर दिया

Mumbai Crime News: एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने बताया है कि अपने पति को जहर देकर मारने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान कमलकांत शाह के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 45 साल की थी और वह मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट का रहने वाला था। कमलकांत शाह का गारमेंट का कारोबारी था। उसने साल 2002 में कविता से शादी की। दंपति के दो बच्चे हैं- 20 साल की एक बेटी और 17 साल का एक बेटा है। 45 साल का हितेश जैन, शाह के दोस्त थे क्योंकि वह भी गारमेंट कारोबार करता था और विले पार्ले में रहता था। कविता और जैन का अफेयर था।

MUMBAI NEWS (3)

प्रेमी संग पत्नी ने की पति की हत्या

मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि शाह की मौत जहर देने से हुई थी। इस बात का खुलासा बॉम्बे अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में हुआ था, जहां शाह को भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उनके शरीर में थैलियम और आर्सेनिक के निशान पाए थे।

End of Feed