Mumbai News: कुत्ते को 'कुत्ता' बोलने पर भड़का मालिक, ऑटो ड्राइवर की जमकर पिटाई की, और फिर

  • Produced by: Agency
  • Updated Dec 1, 2022, 02:48 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई के भांडुप इलाके में एक पालतू कुत्ते के सनकी मालिक ने ऑटो रिक्शा ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई की है। उसने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब ड्राइव ने आरोपी के कुत्ते को 'कुत्ता' कह दिया था, जिससे वह गुस्से में आ गया और लड़ाई करने लगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • पालतू कुत्ते के मालिक ने ऑटो रिक्शा ड्राइवर की पिटाई की
  • ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने आरोपी के कुत्ते को कुत्ता बोल दिया था
  • पुलिस ने आरोपी को कर लिया है गिरफ्तार

Mumbai Crime News: मुंबई में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने उस वक्त एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी, जब ड्राइवर ने उसके कुत्ते को 'कुत्ता' बोल दिया था। घटना मुंबई के भांडुप इलाके की है। पालतू कुत्ते के मालिक ने ऑटो रिक्शा ड्राइवर को इतना पीटा कि उसके चेहरे पर जख्म के निशान आ गए हैं। आरोपी की पहचान राहुल भोसले के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी ने ड्राइवर को जोर देकर कहा कि, उसके पालतू कुत्ते को उसके नाम लुसी से पुकारे।

mumbai crime

कुत्ता बोलने पर शख्स ने ऑटो रिक्शा ड्राइवर को पीटा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भांडुप पुलिस स्टेशन में पांच से छह अपराध के मामले दर्ज है और वह मई 2021 से मई 2022 तक मुंबई शहर से फरार था। भांडुप पुलिस स्टेशन के पुलिस उप निरीक्षक अभिजीत टेकवाडे ने कहा है कि, मामले पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और रिमांड के लिए अदालत भेज दिया गया।

End of Feed