Mumbai: मां का जन्मदिन मनाने आए NRI बिजनेसमैन ने 10वीं मंजिल से लगाई छलांग, बैठी जांच

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 03:00 PM IST

Mumbai Crime News: दक्षिण मुंबई के कोलाबा में एक एनआरआई कारोबारी ने 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार, मृतक कारोबारी व्यापार में घाटे की वजह से डिप्रेशन में चल रहा था। उसका अमेरिका में कारोबारा था, जिसमें उसे घाटा हुआ था।

KEY HIGHLIGHTS
  • एनआरआई कारोबारी ने मुंबई में की आत्महत्या
  • व्यापार में घाटा होने के बाद 10वीं मंजिल से लगाई छलांग
  • मां का जन्मदिन मनाने मुंबई आया था कारोबारी

Mumbai Crime News: व्यापार करने में जितना फायदा होता है, उससे कहीं ज्यादा जोखिम भी बना रहता है। बहुत बार बड़ी डील छोटी-छोटी बातों पर रद्द हो जाती हैं। इसके अलावा एक व्यापारी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए बैंक से लोन सहित अन्य तरह के कर्ज भी लेता रहा होता है, जिसे वह धीरे-धीरे चुका भी देता है, लेकिन बहुत बार यह कर्ज और कारोबार में बड़ा घाटा एक व्यापारी को अर्श से फर्श पर भी ले आता है। जिसके चलते बहुत बार व्यापारी डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं या फिर आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठा लेते हैं। ऐसी ही एक घटना मुंबई में एक एनआरआई कारोबारी के साथ हुई है, जो कारोबार में घाटा होने के बाद डिप्रेशन में चल रहा था और फिर उसने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली।

mumbai crime

एनआरआई कारोबारी ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस ने बताया है कि, 58 साल के एक एनआरआई कारोबारी ने दक्षिण मुंबई के कोलाबा में स्थित अपने घर की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी दी है। मामले पर कोलाबा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि, पहली नजर में पता चला है कि, मृतक कारोबारी व्यापार में चल रहे नुकसान को लेकर डिप्रेशन में था।

End of Feed