Mumbai News: बिल्ली के घर में घुसने पर आपत्ति जताने पर शख्स ने पड़ोसी को पीटा, केस दर्ज

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2022, 02:17 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई में बिल्ली के घर में घुस जाने से दो पड़ोसियों के बीच काफी विवाद हो गया है। बात इतनी बढ़ गई की मारपीट की नौबत आ गई। आरोपी शख्स पड़ोस की महिला पर लोहे के कड़े से हमला करने के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिल्ली घर में घुस जाने से दो पड़ोसियों के बीच विवाद
  • शख्स ने पड़ोस की महिला पर लोहे के कड़े से किया हमला
  • पुलिस आरोपी पड़ोसी की तलाश में


Mumbai Crime News: पालूत जानवरों को लेकर बीते कुछ वक्त से कई घटनाएं सामने आ चुके हैं। इन जानवरों की वजह से कई पुलिस केस भी हो चुके हैं। ऐसी ही एक घटना मुंबई के भिवंडी के कोनगांव इलाके में हुई, जहां एक 24 साल के शख्स ने अपने पड़ोसी में रहने वाली 40 साल की महिला पर हमला किया है, क्योंकि उसके घर में शख्स की बिल्ली घुस गई थी, जिस पर महिला ने नाराजगी जाहिर की थी। घटना शुक्रवार को हुई थी। पुलिस ने बताया है कि, शख्स ने महिला पर डंडे से हमला किया, जिससे उसको चोट आई है।

Mumbai News

पड़ोसी ने किया महिला पर हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आरोपी की पहचान मुसाब के रूप में हुई है। मुसाब अपने परिवार और बिल्ली के साथ भिवंडी क्षेत्र के कोनगांव स्थित एक कॉलोनी में रहता है, जबकि शिकायतकर्ता की पहचान सबेरा इकबाल कच्ची (40) और उसकी बहन जलीना कच्ची के रूप में हुई है, जो उसी इलाके में अपने पति और बेटी के साथ रहती है।

End of Feed