Mumbai News: महाराष्ट्र के इस गांव में रोज शाम को डेढ़ घंटे के लिए सब लोग बंद कर देते हैं मोबाइल फोन और टीवी, जानें क्या है वजह

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 03:19 PM IST

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के सांगली में एक गांव ने डिजिटल डिटॉक्स से बचने के लिए खास पहल शुरू की है। जिससे गांव के लोगों और बच्चों के मोबाइल फोन और टीवी सेट का इस्तेमाल करने से बचाया जा सके। इस खास पहल के साथ के चलते रोज शाम को 90 मिनट के लिए गांव के लोग अपने घर का मोबाइल फोन और टीवी सेट बंद कर देते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मोबाइल फोन और टीवी सेट का ज्यादा इस्तेमाल न करने के लिए खास पहल
  • रोज शाम को 90 मिनट के लिए गांव के लोग बंद करते हैं मोबाइल फोन और टीवी
  • मोबाइल फोन और टीवी बंद करने के बाद गांव के लोग लग जाते हैं पढ़ाई में

Mumbai Crime News: जब से इंटरनेट और मोबाइल फोन सस्ता हुआ है तब से हर घर में स्मार्ट फोन दिखने लगे हैं। कई शोध में भी सामने आया है कि, ज्यादा मोबाइल के इस्तेमाल के हर रोज लोग गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे हैं। बीमार होने वालों में बच्चों की संख्या ज्यादा है। कई वैज्ञानिकों ने बच्चों के बीच मोबाइल फोन की लोकप्रियता को एक लत माना है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के सांगली में एक खास पहल शुरू की है, जो बच्चों को मोबाइल फोन और टीवी से दूर रख रही है। महाराष्ट्र के सांगली में एक गांव ने डिजिटल डिटॉक्स से गुजरने के लिए मोबाइल फोन और टीवी सेट के कम इस्तेमाल के लिए खास कदम उठाए हैं।

Mumbai News

महाराष्ट्र के एक गांव की खास पहल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इस अनूठी पहल के माध्यम से ग्रामीणों को शाम को डेढ़ घंटे के लिए अपने मोबाइल फोन और टीवी सेट बंद करते हैं और पढ़ने की गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं। सांगली के मोहितांचे वडगांव गांव में जैसे ही शाम के सात बजते हैं, सायरन बजने लगता है और लोगों को अपने मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को डेढ़ घंटे के लिए अलग रखने की सूचना दी जाती है।

End of Feed