मुंबई

Mumbai Crime: बोरी से आई रोने की आवाज, खोलने पर उड़ गए होश; पुलिस ढूंढ़ रही...

मुंबई के नालासोपारा के निकट एक डेढ़ महीने की बच्ची एक बोरे में फेंकी हुई मिली। एक युवक ने जब बच्ची की रोने की आवाज सुनी, तो उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया।

Image

(सांकेतिक फोटो-इमेज क्रेडिट Istock)

मुंबई : नालासोपारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक डेढ़ महीने की बच्ची को प्लास्टिक के बोरे में बंद करके सड़क के किनारे फेंक दिया गया। यह घटना तब सामने आई जब अवधेश चव्हाण नामक एक युवक ने नाले के पास शौच के लिए जाते समय बोरे से रोने की आवाज सुनी। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित निकाला और नगर निगम अस्पताल में भर्ती कराया।

किसने बच्ची को फेंका

डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर है और उसे गंभीर चोटें नहीं आई हैं। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें इलाके के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है ताकि बच्ची को फेंकने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा सके। पुलिस बच्ची के जन्म और उससे जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रही है।

इस घटना ने स्थानीय लोगों को गहरे दुख और गुस्से में डाल दिया है, और वे सरकार और पुलिस से मांग कर रहे हैं कि इस अमानवीय कृत्य के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को कड़ी सजा दी जाए। उनका मानना है कि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article