मुंबई गौरक्षकों की बड़ी कार्रवाई, नासिक में 70 पशु कसाइयों के चंगुल से छुड़ाए गए

महाराष्ट्र से गो-रक्षा को लेकर एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मुंबई के गौरक्षकों ने नासिक के पास एक कसाई अड्डे पर छापा मारते हुए लगभग 70 मवेशियों को छुड़ाया है। यह छापा विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय पुलिस के संयुक्त प्रयास से अंजाम दिया गया।

Mumbai News: महाराष्ट्र, जहां गाय को राज्यमाता का दर्जा मिला हुआ है, वहा्ं से नवरात्रि के पावन अवसर पर गो-रक्षा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के गौरक्षकों ने नासिक के पास धावा बोलते हुए कसाइयों के अड्डे से लगभग 70 मवेशियों को मुक्त कराया। इनमें 5 गायें और 6 बछड़े भी शामिल हैं।

Mumbai cow rescue

5 गायों और 6 बछड़ों समेत 70 पशु छुड़ाए गए

मवेशी तस्करी रैकेट पर छापा

जानकारी के मुताबिक यह पूरा रैकेट मुंबई, भिवंडी और पड़घा जैसे इलाकों में गोमांस की सप्लाई के लिए सक्रिय था। शिकायत मिलने पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता रूपेश दुबे और गौरक्षक दल ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की। इस दौरान कई मवेशियों को गाड़ियों में ठूंसकर ले जाते हुए पाया गया।

End of Feed