Mumbai: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, पुलिसकर्मी की मौत; एक घायल

पूणे में तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई तो वहीं एक घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानें पूरा मामला-

Mumbai: महाराष्ट्र के पुणे शहर में तेज रफ्तार से कार चला रहे एक युवक ने रविवार देर रात बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर कुचल दिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना देर रात करीब 1.30 बजे हैरिस ब्रिज के पास की है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी चालक (24) को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

pune

प्रतिकात्मक तस्वीर

कार ने बाइक सवार को कुचला

End of Feed