Mumbai: मां-बाप ने बेटे के साथ मिलकर किया स्कैम, लॉन्ज मालिक से ठगे 1.3 करोड़ रुपये, सालों तक नहीं होने दिया शक

मुंबई में एक बिजनेसमैन परिवार ने लॉन्ज के मालिक को शेयर बाजार में बड़े मुनाफे का लालच देकर 1.30 करोड़ रुपये की ठगी की। चेक बाउंस होने और विभिन्न बहानों के बाद यह मामला उजागर हुआ, जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Mumbai News: मुंबई शहर के गिरगांव इलाके में रहने वाले एक व्यापारी परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 59 साल के एक बिजनेसमैन, उसकी पत्नी और 25 साल के उसके बेटे ने स्टॉक मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक लॉन्ज संचालक से 1.30 करोड़ की ठगी कर ली थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच तेज कर दी है।

arrested for scamming businessman

पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

गेमिंग टूर्नामेंट से शुरू हुई दोस्ती

शिकायतकर्ता का नाम नोट्रीगा इंजीनियर है, जो लैमिंग्टन रोड पर एक लॉन्ज चलाता है। उसने FIR में बताया कि उनकी मुलाकात 2018 में प्रज्वल शाह नामक युवक से एक गेमिंग टूर्नामेंट के दौरान हुई थी। शुरुआत में प्रज्वल ने उनसे छोटे-छोटे अमाउंट उधार लेकर समय पर वापस लौटाए, जिससे विश्वास गहरा होता गया।

End of Feed