मुंबई में बारिश का कहर, भारी वर्षा के अस्त-व्यस्त जनजीवन, 75 साल में पहली बार मानसून ने इतनी जल्दी दी दस्तक

वर्ष 1950 से अभी तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, यह पहली बार है कि मुंबई में इतनी जल्दी मानसून ने दस्तक दी है। यहां भारी बारिश के कारण सड़कें पानी-पानी हो गई हैं और एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशन भी जलमग्न हो गया है।

Monsoon in Mumbai: मुंबई में बीते कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रही है। यहां बारिश से कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। साथ ही एक्वा लाइन स्टेशन ही जलमग्न हो गया है। भारी बारिश के कारण मुंबई में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य तारीख से 16 दिन पहले ही मुंबई पहुंच गया है और 1950 के बाद से यह पहली बार है कि मुंबई में मानसून का इतनी जल्दी आगमन हुआ है।

Mumbai News

समय से पहले मुंबई मे मानसून की दस्तक

केरल में भी समय से पहले हुई मानसून की दस्तक

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ने शनिवार को केरल में दस्तक दी, जो 2009 के बाद से पहली बार भारत की मुख्य भूमि पर इसका आगमन इतनी जल्दी हुआ है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर एक जून तक केरल में प्रवेश करता है, 11 जून तक मुंबई पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से लौटना शुरू कर देता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से लौट जाता है।

End of Feed