पति भी होते हैं प्रताड़ित... नासिक में दर्द सुनाने जुटी 100 से ज्यादा पतियों की भीड़, पुरुष आयोग की भी उठी मांग

महाराष्ट्र के नाशिक में शनिवार को एक खास सभा आयोजित की गई। जिसमें अपनी पत्नियों से प्रताड़ित होने वाले पतियों ने हिस्सा लिया। इस सभा में 100 से अधिक पुरुष शामिल हुए। इस दौरान पुरुषों की समस्याओं और उनसे जुड़े कानूनी पहलुओं चर्चा की गई।

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार को अपनी पत्नियों द्वारा प्रताड़ित किये जाने वाले पुरुषों की एक सभा आयोजित की गई। अपनी पत्नियों के उत्पीड़न से तंग आकर सौ से अधिक पुरुष एकत्र हुए। यह सम्मेलन पुरुष स्वाभिमानी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें पुरुषों की समस्याओं और कानूनी मुद्दों पर चर्चा की गई।

महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठन तो बहुत हैं, लेकिन पुरुषों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले संगठन कम हैं, इस कमी को पूरा करने और पुरुषों के अधिकारों की आवाज उठाने के लिए राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। पुरुष स्वाभिमानी फाउंडेशन द्वारा अपनी पत्नियों द्वारा प्रताड़ित किये गये पुरुषों को मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष उन पुरुषों के एकत्र होने का दूसरा वर्ष है, जो अपनी पत्नियों द्वारा दुर्व्यवहार के शिकार हुए हैं।

End of Feed