Mumbai-Pune Expressway पर हादसा, टायर फटने के बाद बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 36 यात्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 27, 2024, 01:40 PM IST

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक बस का टायर फट गया। जिसके बाद बस में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। हालांकि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है। ड्राइवर के अनुसार बस में कुल 36 यात्री थे।

Mumbai Accident News: "जाको राखे साइयां मार सके ना कोई", मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे पर यह कहावत बिल्कुल फिट बैठती है। शनिवार सुबह एक्सप्रेसवे पर एक निजी बस में आग लग गई। लेकिन उसमें सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। सभी यात्री राहत की सांस लेते हुए कह रहे हैं कि 'जान बचे तो लाखो पाए'। ड्राइवर के मुताबिक, बस में कुल 36 यात्री सवार थे।

accident

बस में आग लगने से हादसा

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

यह भयावह हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मावल तालुका में हुआ, जहां टायर फटने से बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद यह बस आग के गोले में बदल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आईआरबी पेट्रोलिंग, डेल्टा फोर्स, वडगांव ट्रैफिक पुलिस सिस्टम के संयुक्त प्रयास से आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।

End of Feed