Mumbai News: सिएरा लियोन का एक नागरिक मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, आरोपी के शरीर में मिले 74 कोकीन के कैप्सूल

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 1, 2024, 11:23 AM IST

मुंबई एयरपोर्ट पर सिएरा लियोन के एक नागरिक को कोकीन की तस्करी करने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के शरीर से डॉक्टरों ने 74 कोकीन के कैप्सूलों को निकाला है।

Mumbai News: राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने सिएरा लियोन के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो कोकीन के 74 कैप्सूल निगलकर उनकी तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। अधिकारी के मुताबिक, जब्त किये गये कैप्सूल की कीमत 11 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि शनिवार को यहां सरकारी जे जे अस्पताल में चिकित्सकों ने ये कैप्सूल व्यक्ति के शरीर से निकाले। उन्होंने बताया कि जब्त किये गये मादक पदार्थ का भार 1,108 ग्राम है।

Arrest

कोकीन तस्करी की कोशिश में एक व्यक्ति गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

आरोपी से हुई पूछताछ

तस्करी रोधी एजेंसी ने रविवार को एक बयान जारी कर बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर व्यक्ति को 28 मार्च को यहां मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई की एक टीम ने पकड़ लिया। बयान के मुताबिक, पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने डीआरआई अधिकारियों को बताया कि कोकीन के कैप्सूल को भारत लाने के प्रयास में उसने इन प्रतिबंधित मादक पदार्थ को निगल लिया था।

End of Feed