पुणे: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में दो समूहों के बीच झड़प में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि झड़प में शामिल लोगों ने कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया और पथराव किया। उन्होंने बताया कि अहमदनगर पुलिस ने मंगलवार देर शाम हुई इस घटना के सिलसिले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और इस संबंध में दंगे संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर दो गुटों में झड़प, पथराव व आगजनी
- Agency by: Agency
- Updated Apr 5, 2023, 02:08 PM IST
दो समूहों में झड़प के बाद एक दोपहिया वाहन में आग लगा दी गई। इस दौरान चार पहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
End of Feed
