महाराष्ट्र में थम सकते हैं बसों के पहिये! निजी बस संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी; क्या है असल माजरा

Maharashtra Transport Strike: महाराष्ट्र में निजी बस और ट्रक संचालकों सहित ‘ट्रांसपोर्टरों’ ने ई-चालान के माध्यम से जुर्माना वसूलने के ‘अनुचित’ तरीके के विरोध तथा अन्य मांगों को लेकर एक जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। बस संचालकों के एक संगठन मुंबई बस मालक संगठन (MBMS) ने दावा किया कि महाराष्ट्र भर के कई परिवहन संघों ने हड़ताल को समर्थन दिया है।

Maharashtra Transport Strike: महाराष्ट्र में निजी बस और ट्रक संचालकों सहित ‘ट्रांसपोर्टरों’ ने ई-चालान के माध्यम से जुर्माना वसूलने के ‘अनुचित’ तरीके के विरोध तथा अन्य मांगों को लेकर एक जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया है। अन्य मुद्दों में बुनियादी ढांचे की कमियों और यातायात नियमों का समाधान न होना शामिल है।

Private Bus

निजी बस सर्विस

आजाद मैदान में चल रहा धरना

एक बयान में कहा गया कि सभी ट्रांसपोर्टर ‘वहतुकदार बचाओ क्रुति समिति’ के बैनर तले एकजुट हुए हैं और उन्होंने अगले महीने से हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। इसके अलावा 16 जून से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन धरना भी चल रहा है। इससे पहले, महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत द्वारा गुरुवार को पुलिस और परिवहन विभाग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाने के आश्वासन के बाद कार्यसमिति ने अपना अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

End of Feed