Thane: महाराष्ट्र के थाने से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। जहां एक शक्ख के चलती ट्रेन से गरने पर दोनों पैर कट गए। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति अपने परिवार का एकलौता कमाने वाला सदस्य था। वह घायल हालत में ठाणे खाड़ी के पास मिला, जिसके बाद जीआरपी के कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को कलवा के नजदीकी छत्रपति शिवाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शख्स की पहचान जगन लक्ष्मण जांगले के रूप में की गई है। वह यात्रियों से खचाखच भरी लोकल ट्रेन के एक कोच के पायदान पर खड़ा था।
ठाणे में चलती ट्रेन से गिरने पर शख्स के दोनों पैर कटे
चलती ट्रेन से गिरने पर दोनों पैर कटे
पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी, जिसके अनुसार महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चलती लोकल ट्रेन से गिरने के बाद 30 वर्षीय व्यक्ति के दोनों पैर कट गए। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना 22 मई को कलवा इलाके में हुई। बताया गया कि पीड़ित की पहचान जगन लक्ष्मण जांगले के रूप में हुआ है। वह खचाखच भरी लोकल ट्रेन के एक कोच के पायदान पर खड़ा था और दादर (मुंबई) से कल्याण (ठाणे) की ओर जा रहा था।
परिवार का एकलौता कमाने वाल सदस्य
पुलिस ने बताया कि वह कल्याण का रहने वाला था और दादर में किताब की दुकान में काम करता था। पीड़ित की हाल ही में शादी हुई थी और वह अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। पुलिस ने व्यक्ति के भाई, चिकित्सकों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर बताया कि जब ट्रेन ने ठाणे स्टेशन पार किया, तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पटरी पर गिरने के बाद चलती लोकल ट्रेन के पहिये के नीचे आ गया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
आपको बता दें कि अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की कि ठाणे खाड़ी के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। जिसके बाद जीआरपी के कर्मी मौके पर पहुंचे और जांगले को कलवा के नजदीकी छत्रपति शिवाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इनपुट - भाषा
