महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर बरकरार; मुंबई में कई लोकल ट्रेन आज भी रद्द, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

महाराष्ट्र के कई जिले इन दिनों मानसूनी कहर का सामना कर रहे हैं। नांदेड़ से लेकर मुंबई तक हालात गंभीर बने हुए हैं। प्रशासन, आपदा प्रबंधन दल और सरकार मिलकर स्थिति को संभालने में जुटे हैं, लेकिन जनसामान्य को भी सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है। बीते 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश के कारण 6 मौतें हो गई हैं। आज बुधवार को कई लोकल ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। मौसम को देखते हुए इंडिगो ने भी ट्रैवेल एजवाइजरी जारी की है।

Maharashtra Flood: करीब-करीब पूरा महाराष्ट्र इस समय जोरदार बारिश के कारण भारी समस्याओं का सामना कर रहा है। सड़कों पर जमा हुआ पानी, धीमा पड़ा ट्रैफिक, जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थितियों से पूरा राज्य जूझ रहा है। नांदेड़ से लेकर मुंबई तक दिक्कतें बढ़ी हुई हैं। भारी बरसात की वजह से कई लोगों के हताहत होने की खबरें भी आई हैं।

mumbai local cancelled list

महाराष्ट्र में आसमान से बरस रही आफत (चित्र साभार: PTI)

24 घंटे में 6 मौतें

महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्यभर में बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बीड जिले में एक व्यक्ति की मौत, मुंबई में एक की मौत और तीन घायल, और नांदेड़ में चार मौतें और पांच लोग लापता हैं।

End of Feed