Maharashtra: परभणी में कुमाता बनी मां, चलती बस में बच्चे को जन्म देकर फेंका बाहर, वजह कर देगी हैरान

महाराष्ट्र के परभणी से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने चलती बस में बच्चे को जन्म देने के बाद नवजात को खिड़की से बाहर फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने जोड़े को हिरासत में लिया और नवजात की हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया।

Parbhani News: महाराष्ट्र के परभणी जिले में मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक 19 वर्षीय महिला ने चलती बस में बच्चे को जन्म देने के बाद नवजात को खिड़की से बाहर फेंक दिया। इस अमानवीय कृत्य में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे पाथरी-सेलु रोड पर तब हुआ, जब पुणे से परभणी जा रही स्लीपर कोच बस में रितिका ढेरे नाम की युवती ने अपने कथित पति अल्ताफ शेख के साथ यात्रा के दौरान बच्चे को जन्म दिया।

baby death

चलती बस से गिरने पर मासूम की हुई मौत (सांकेतिक तस्वीर | Canva)

नवजात को खिड़की से फेंका

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, महिला ने बस के अंदर ही एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन इसके कुछ ही मिनटों बाद दंपति ने बच्चे को कपड़े में लपेटा और चलती बस की खिड़की से बाहर फेंक दिया। यह पूरी घटना उस वक्त सामने आई जब बस चालक को खिड़की से कुछ बाहर फेंका गया दिखाई दिया। पूछने पर आरोपी शेख ने कहा कि उसकी पत्नी को उल्टी हुई है।

End of Feed