Nashik News: नासिक में बारिश के पानी से बनी झील में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के नासिक जिले में बारिश के पानी से बनी झील में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। इस घटना से पूरे परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दमकल की टीम ने तलाशी अभियान चलाकर बच्चों के शव को बाहर निकाला और परिवार को सौंपा।

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक कृत्रिम झील में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चे रविवार सुबह करीब 11 बजे से लापता थे। सोमवार, 30 जून को एक कृत्रिम झील में बच्चों के कपड़े और जूते मिले। बच्चों के कपड़े और जूते देख तुरंत मामले की सूचना पुलिस और दमकल की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने तलाशी अभियान चलाते हुए बच्चों के शव को झील से बाहर निकाला और परिवार को इसकी सूचना दी गई। बच्चों की मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में मातम पसर गया।

पुलिस अधिकारी ने बच्चों की पहचान नाम साई गरद, साई उगले और साई मोहिते के रूप में की है। उन्होंने बताया कि नदी के पास एक निजी निर्माण व्यवसाय द्वारा इमारत बनाने के लिए एक बड़ा सा गड्ढा खोदा गया था। उसके बाद गड्ढे में बारिश का पानी जमा हो गया। माना जा रहा है कि तीनों बच्चे इस गड्ढे में नहाने गए होंगे और कीचड़ के कारण उसमें फंस गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई।

End of Feed