मुंबई

4 साल की मासूम ने मांगी चॉकलेट तो पिता ने किया ये खौफनाक काम... सुनकर कांप जाएगी रूह

Latur News Today in Hindi (लातूर की खबर): लातूर में एक 4 साल की बच्ची को पिता ने मौत के घाट उतार दिया। बच्ची का बस इतना कसूर था कि उसने पिता से चॉकलेट के लिए पैसे मांगे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी को शराब की लत है जिसके कारण उसक परिवार में अक्सर झगड़े भी होते रहते थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

फाइल फोटो

Latur News: महाराष्ट्र के लातूर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के आदी पिता ने कथित तौर पर अपनी मासूम चार वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्ची ने सिर्फ चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन पिता ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब की लत के कारण परिवार में होते थे झगड़े

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान बालाजी राठौड़ के रूप में हुई है। उन्होंने बताया, ‘‘राठौड़ शराब पीने का आदी है जिसके कारण उसके परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे। उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने पिता के साथ रहने लगी थी। दोपहर में उसकी बेटी आरुषि ने उससे चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगे। गुस्से में आकर उसने साड़ी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।’’

बच्ची की मां ने की फांसी की मांग

आरोपी बालाजाी राठौड़ की पत्नी वर्षा ने अपने पति के लिए मृत्युदंड की मांग की है। आरोपी लातूर जिले के उदगीर तालुका के भीमा टांडा का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी पत्नी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article