'मोदी तब हमारा निशाना थे, अब अजित को क्या हो गया?', NCP में फूट पर बोले पवार- जो चले गए उन्हें...

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 3, 2023, 12:06 AM IST

Maharashtra Politics: दरअसल, शरद पवार की ओर से साल 1999 में एनसीपी की स्थापना की गई थी। रविवार को इसे तब फूट का सामना करना पड़ा, जब उनके भतीजे अजित के साथ पार्टी के नौ विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए। नौ लोगों में शरद के वफादार कहलाने वाले छगन भुजबल और दिलीप वालसे पाटिल भी हैं।

Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में रविवार (दो जुलाई, 2023) को बड़ी फूट हुई, जिससे पार्टी के मुखिया शरद पवार को तगड़ा झटका लगा। उन्होंने इस मसले पर सीधा सवाल उठाया और पूछा कि चार साल पहले जब हम चुनाव लड़ रहे थे, तब हमारा निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। हम उस दौरान पीएम का निशाना थे। हालांकि, अब चार साल तक (उनका) विरोध करने के बाद आज अचानक क्या हो गया? असल बात यह है कि वह (भतीजे अजित पवार) जाना चाहते थे, क्योंकि उन्हें सत्ता की जरूरत थी।

शिंदे सरकार का हिस्सा बनने वाले विधायकों की आलोचना करते हुए पवार ने कहा कि वह यह नहीं समझ पाए कि (2019 के विधानसभा चुनावों के बाद) बीते चार साल में क्या बदलाव हुआ। वह जनता के बीच जाएंगे और दिखाएंगे कि यह घटनाक्रम लोगों को रास न आया।

End of Feed