2011 से नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था पिता, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 16, 2023, 03:21 PM IST

अभियुक्त करीब 2011 से अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा, 2011 में पीड़िता चार-पांच साल की थी। उन्होंने बताया कि लड़की जब 10 वर्ष की हुई तब उसने नवंबर 2016 में पुलिस को इस अपराध के बारे में बताया ।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने 48 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के जुर्म में कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Court Order

अदालत ने आरोपी पिता को सुनाई सजा

अदालत ने कहा कि मामले में अनावश्यक या अनुचित सहानुभूति दिखाने की जरूरत नहीं है। अदालत ने 11 अप्रैल को अपने आदेश में कहा, ऐसे मामले आजकल बढ़ रहे हैं और इससे निपटने के लिए सजा के एक निवारक सिद्धांत का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

End of Feed