महाराष्ट्र के इस्लामपुर का बदलेगा नाम, ये होगा नया नाम; केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव

महाराष्ट्र सरकार ने सांगली जिले के इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर कर दिया है। राज्य सरकार ने 'ईश्वरपुर' नाम तय कर लिया है और प्रस्ताव को मंज़ूरी के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया है।

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने सांगली जिले के इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने की शुक्रवार को घोषणा की। यह घोषणा राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन की गई। यह कदम हिंदूवादी संगठन शिव प्रतिष्ठान द्वारा सांगली कलेक्टरेट को एक ज्ञापन भेजकर इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने की मांग के बाद उठाया गया। शिव प्रतिष्ठान का नेतृत्व संभाजी भिड़े करते हैं, जिनके समर्थकों ने कहा था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, वे चैन से नहीं बैठेंगे।

CM Devendra

सीएम देवेंद्र फडनवीस (फोटो-@CMOMaharashtra)

इस्लामपुर से शिवसेना के एक नेता ने बताया कि नाम बदलने की मांग 1986 से की जा रही है। फिलहाल, राज्य सरकार ने 'ईश्वरपुर' नाम तय कर लिया है और प्रस्ताव को मंज़ूरी के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया है

End of Feed