महाराष्ट्र सरकार ने उद्धव ठाकरे को 'बाल ठाकरे स्मारक न्यास' का प्रमुख नियुक्त किया, जानें- क्या रहेगी जिम्मेदारी

राज्य सरकार ने बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे और चार अन्य लोगों को न्यास में नियुक्त किया है। पूर्व मंत्री सुभाष देसाई को न्यास का सचिव नियुक्त किया गया है तथा उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक एवं पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को सदस्य बनाया गया है। न्यास में पांच पदेन सदस्य भी शामिल होंगे।

Balasaheb Thackeray National Memorial Public Trust: महाराष्ट्र सरकार ने बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक लोक न्यास का पुनर्गठन कर शिवसेना प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया है। शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का स्मारक मुंबई के दादर इलाके में शिवाजी पार्क स्थित महापौर बंगला स्थल पर बनाया जा रहा है।

uddhav

महाराष्ट्र सरकार ने उद्धव ठाकरे को 'बाल ठाकरे स्मारक न्यास' का प्रमुख नियुक्त किया (PTI)

और कौन-कौन न्यास में शामिल?

सरकार ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर बाल ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे और चार अन्य लोगों को न्यास में नियुक्त किया है। यह न्यास स्मारक के निर्माण की देखरेख कर रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी शासकीय आदेश (GR) के अनुसार, पूर्व मंत्री सुभाष देसाई को न्यास का सचिव नियुक्त किया गया है तथा उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक एवं पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को सदस्य बनाया गया है। विधायक पराग अलवानी और पूर्व विधायक शिशिर शिंदे भी न्यास के सदस्य होंगे।

End of Feed