Maharashtra: आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करना खतरे को न्यौता देता है। लेकिन, इसके बावजूद लोग मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं , जिस वजह से इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। हाल ही एक और ऐसी घटना हुई है, जहां एक शख्स को फोन पर बात करना भारी पड़ गया। यह घटना महाराष्ट्र के संभाजीनगर का है, जहां पेट्रोल भरवाते हुए अचानक बाइक में आग लग गई। संभाजीनगर के एक पेट्रोल पंप पर शख्स अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचा। गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वह वक्त बाइक पर ही सवार था। उसका फोन रिंग हुआ और उसने जैसे ही से बात करने के लिए फोन पॉकेट से निकाला और रिसीव किया अचानक बाइक में आग लग गई।
पेट्रोल पंप पर मोबाइल इस्तेमाल करने पर लगी आग
बाल-बाल बचा बाइक चालक
वाइक चालक अपनी बाइक पर बैठा था, बाइक के आगे वाले हिस्से में आग की लपटें उठने लगीं। शख्स बाइक से उतरा और तुरंत बाइक को पेट्रोल पंप से आगे लेकर गया। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया लेकिन, पेट्रोल पंप पर एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस तरह पेट्रोल पंप पर बात करने और खतरे को न्यौता देने से कई लोगों की जान जा सकती थी।
बड़े हादसे का रूप ले सकती थी आग
हालांकि, समय रहते आग काबू पा लिया गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पेट्रोल भर रहे शख्स ने हिम्मत दिखाई और तुरंत वहां लगी आग को बुझाया। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि इससे किसी तरह की कोई जनहानि तो नहीं हुई। लेकिन, वहां मौजूद लोगों के साथ एक बड़ा हादसा हो सकता था।
