महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला: अहमदनगर हुआ 'अहिल्या नगर', 8 स्टेशनों के भी बदले गए नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2024, 04:09 PM IST

Maharashtra Cabinet decision: सीएम एकनाथ शिंदे की कैबिनेट ने बड़ा फैसला करते हुए मुंबई के 8 लोकल स्टेशनों के नाम को बदलने की भी मंजूरी दे दी। सरकार की ओर से कहा गया है कि इन स्टेशनों के नाम ब्रिटिश कालीन थे, जिन्हें बदला गया है। इसके अलावा अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर कर दिया गया है।

Maharashtra Cabinet decision: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाली महाराष्ट्र कैबिनेट ने बुधवार को बड़े फैसले किए। महाराष्ट्र कैबिनेट ने अहमदनगर का नाम बदलने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी। इसके बाद अहमदनगर का नाम अहिल्या नगर कर दिया गया है। इसके साथ ही कैबिनेट ने उत्तान (भायंदर) और विरार (पालघर) के बीच समुद्री लिंक बनाने को भी मंजूरी दे दी है।

Eknath Shinde

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र कैबिनेट ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में महाराष्ट्र भवन बनाने के लिए 2.5 एकड़ जमीन खरीदने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए बजट प्रस्ताव महाराष्ट्र विधानसभा के पिछले बजट सत्र में पहले ही किया जा चुका था। इसके अलावा सीएम एकनाथ शिंदे की कैबिनेट ने एक और बड़ा फैसला करते हुए मुंबई के 8 लोकल स्टेशनों के नाम को बदलने की भी मंजूरी दे दी। सरकार की ओर से कहा गया है कि इन स्टेशनों के नाम ब्रिटिश कालीन थे, जिन्हें बदला गया है।

End of Feed