Worli BMW Accident: आरोपी मिहिर शाह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, घरवालों पर फरार कराने का शक

रविवार सुबह वर्ली इलाके में एक महिला को बीएमडब्ल्यू कार से टक्कर मार दी गई थी। इस घटना में महिला की जान चली गई। आरोपी पड़ोसी पालघर जिले के शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है

Worli BMW Accident: मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता राजेश शाह के बेटे 24 वर्षीय मिहिर शाह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। रविवार सुबह वर्ली में सड़क दुर्घटना के बाद से मिहिर फरार है साथ ही उसका ड्राइवर भी फरार है। वहीं मिहिर का एक दोस्त जो गाड़ी में उसके साथ था, उसे और मिहिर के पिता को कल देर रात वर्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को शक है कि राजेश शाह ने ही मिहिर को फरार होने में मदद की।

मां-बहन भी घर पर नहीं मिले

वहीं, मिहिर के बाकी घर के सदस्य यानी की मां और बहन भी घर पर नहीं हैं। पुलिस को घर में ताला लगा हुआ मिला। शक है कि ये दोनों भी फरार हैं इन्होंने भी भागने में मिहिर की मदद की। मिहिर ने एक्सीडेंट के बाद पिता को फोन किया था उसके बाद से ही उसका फोन स्विच ऑफ है और वो लापता है। वही, आज पुलिस राजेश शाह और मिहिर के दोस्त को वर्ली पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। मिहिर और उसके दोस्तों का एक सीसीटीवी सामने आया है जिसमें वे दोनों जुहू इलाके के एक पब से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

End of Feed