मुंबई: क्रिसमस और न्यू ईयर वीकेंड और छुट्टियों के कारण बुधवार की सुबह मुंबई से बड़ी संख्या में लोग घूमने निकल रहें है, जिसके चलते पुणे-मुंबई हाइवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा। सुबह से हाईवे पर वाहन की लंबी कतार लगी हुई है, जिसके चलते रोजाना चलने वाले वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जाम की स्थिति भयावह प्रतीत हो रही है।
पुणे-मुंबई हाइवे जाम
बोरघाट में वाहनों की लंबी कतारें
मुंबईकर क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकले हैं, जिसका असर पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पड़ा है। बोरघाट में वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे पुणे की ओर यातायात धीमा हो गया है। महाबलेश्वर, गोवा जैसे पर्यटन स्थलों और गांवों के लिए निकले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही। लोग घंटों तक लंबे जाम में फंसने को मजबूर हैं। अब यह स्थिति कब तक रहेगी इसका अनुमान नहीं है।
