लोनावला में दरिदंगी, युवती को अगवा कर चलती कार में किया गैंगरेप; एक आरोपी गिरफ्तार

लोनावला में चलती कार में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन लोगों ने युवती को जबरन कार में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर गैंगरेप किया और बाद में उसे सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी फरार हैं।

Lonavala Crime News: महाराष्ट्र के लोनावला शहर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां तीन दरिंदों ने एक युवती के साथ चलती कार में सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने युवती को जबरन कार में बैठा लिया। फिर शहर के अलग-अलग हिस्सों में घुमाकर उसके साथ हैवानियत की। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ित युवती को शहर के बाहरी इलाके में फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है और दो अन्य की तलाश में टीमें जुटी हैं।

Girl Rape Murder

सांकेतिक फोटो (PC-PTI)

CCTV फुटेज के आधार एक आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने शुक्रवार को लोनावला सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 70, 64, 138, 304 (2) और 115 (2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तुंगारली इलाके से 35 वर्षीय एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

End of Feed