मुंबई लोकल को लगा ब्रेक! मुख्य लाइन पर रेल सेवाएं बाधित, सिंग्नल में गड़बड़ी

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन के नजदीक सिग्नल में गड़बड़ी होने से लोकल रेल सेवा बाधित हो गई। सुबह दफ्तर जाने के लिए लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मुंबई: विक्रोली रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल प्रणाली में गड़बड़ी के कारण गुरुवार की सुबह मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क की मुख्य लाइन पर उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं, जिससे कई स्टेशन पर भीड़ हो गई और व्यस्त समय में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब सात बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) जाने वाली फास्ट लाइन पर सिग्नल प्रणाली में तकनीकी खराबी आने के कारण कुछ लोकल ट्रेन करीब एक घंटे तक रुकी रहीं।

अप थ्रू लाइन पर टेक्निकल समस्या

मध्य रेलवे के मुंबई खंड के खंड रेलवे मैनेजर रजनीश गोयल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया, "विक्रोली स्टेशन के पास अप थ्रू लाइन पर कुछ तकनीकी खराबी के कारण लोकल रेलगाड़ियां रुकी हुई हैं, जिस वजह से कुछ लोकल ट्रेन निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। बाद में उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी को सुबह 8.05 बजे ठीक कर लिया गया।

End of Feed