कल्याण स्टेशन पर विजिलेंस का शिकंजा; पूछताछ के बीच बुकिंग क्लर्क मौके से फरार, कार्रवाई से मचा हड़कंप

मुंबई के कल्याण स्टेशन पर विजिलेंस टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान एक जूनियर बुकिंग क्लर्क सचिन नायर के भागने से अफरा-तफरी मच गई। सचिन को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह अधिकारियों को चकमा देकर फरार हो गया। रेलवे ने उसे निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।

Mumbai News: मुंबई के कल्याण स्टेशन पर हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब विजिलेंस टीम ने एक जूनियर बुकिंग क्लर्क सचिन नायर को पकड़ने की कोशिश की। घटना उस वक्त हुई जब दो विजिलेंस अधिकारी आम यात्री के वेश में बुकिंग ऑफिस पहुंचे। जैसे ही सचिन नायर ने उन्हें देखा, वह घबरा गया और मौके से भागने लगा, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

Junior Railway Booking Clerk Flees During Vigilance Operation (Symbolic Photo: Canva)

विजिलेंस अभियान के दौरान जूनियर रेलवे बुकिंग क्लर्क मौके से फरार (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

विजिलेंस अधिकारियों ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान सचिन बार-बार यह कहता रहा कि वह बाहर से आया है और भागने की कोशिश की। जब अधिकारियों ने उसे बुकिंग ऑफिस में ले जाने की कोशिश की, तो उसने यह कहकर मना कर दिया कि उसकी ड्यूटी समाप्त हो चुकी है और वह अंदर नहीं जा सकता। इसी दौरान उसने फिर से मौका पाकर भागने में सफलता पा ली।

End of Feed