अच्छी बात है आतंकवादी से संबंध रखने वाले चाय पार्टी में नहीं आए, सीएम एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 27, 2023, 12:24 AM IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छी बात है कि चाय पार्टी में आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध रखने वाले नहीं आए।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र की पूर्व संध्या पर परंपरागत चाय पार्टी का बहिष्कार करने पर रविवार को विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि अच्छी बात है कि आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध रखने वाले नहीं आए। राज्य विधानसभा के सोमवार को शुरू हो रहे बजट सत्र का समापन 25 मार्च को होगा। विपक्षी दलों- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और कांग्रेस ने रविवार को सरकार द्वारा आयोजित चाय पार्टी का बहिष्कार किया।

Eknath Shinde

एकनाथ शिंदे की चाय पार्टी

मुख्यमंत्री शिंदे ने बाद में मीडिया से कहा कि एक तरह से, अच्छी बात है कि विपक्ष हाई टी के लिए नहीं आया क्योंकि उनमें से कुछ के आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध हैं। हमारे गठबंधन (शिवसेना-भाजपा) को महाराष्ट्र विरोधी कहने के बजाय क्या आप इन लोगों को राष्ट्र विरोधी नहीं कहेंगे? उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों में कुछ लोग हैं जिनके दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के साथ रिश्ते थे।

End of Feed