Mumbai News: भारत में नए इंस्फ्रस्ट्रक्चर का निर्माण लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं देने के लिए किया जा रहा है। तेज गति से भाग रहे लोगों को अक्सर सबसे अधिक पेराशनी जाम को लेकर झेलने पड़ती है। इस परेशानी को खत्म करने के लिए नए-नए पुल, हाईवे और अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। विकास को तेज गति देने के लिए और कम समय में अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए देश के सबसे बड़े समुद्र पुल का निर्माण किया गया है। इस समुद्री पुल के शुरू होने बाद, जो सफर तय करने में आपको 2 घंटे का समय लगता था उसे अब पूरा करने में मात्र 35 मिनट का समय लगेगा।
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक
बता दें कि ये पुल मुंबई से बनाया गया है और ये दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई के साथ जोड़ते हुए बाहरी इलाकों तक जाएगा। इस पुल का नाम मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) है। इस पुल पर गाड़ियां 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगीं। इससे रास्तों पर लगने वाला जाम भी खत्म हो जाएगा, क्योंकि अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए लोग इस ब्रिज का उपयोग कर पाएंगे। इस पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। आइए आपको इस पुल और उसके उद्घाटन की तिथि के बारे में बताएं...
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के बनने के बाद ये देश का सबसे बड़ा समुद्र पुल बन गया है। इससे पहले देश का सबसे बड़ा समुद्र पुल भी मुंबई के वर्ली से बांद्रा के बीच बनाया गया था। नए पुल से पहले मुंबई वर्ली-बांद्रा पुल ही देश का सबसे लंबा समुद्र पुल था। बता दें कि, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक की लंबाई पुराने पुल की तुलना में 4 गुना अधिक है। इसका उद्घाटन इस सप्ताह किया जाने वाला है।
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक 21.8 किलोमीटर लंबा है। इस पुल पर करीब 16.5 किलोमीटर का सफर समुद्र के ऊपर तय किया जाएगा। अनुमानित तौर पर बात करें तो इस पुल से प्रतिदिन 70 हजार तक वाहन गुरज सकते हैं। इस पुल को बनाने में कुल लागत 17,843 करोड़ रुपये की आई है।
कब होगा समुद्र पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जनवरी 2024 को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समुद्र पुल का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम के माध्यम से देश के सबसे लंबे समुद्र पुल को प्रधानमंत्री द्वारा देश को समर्पित किया जाएगा।
35 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक कुल लंबाई 21.8 किलोमीटर है। इस पुल पर कोई रेड लाइट नहीं है। एक बार इस पर चढ़ने के बाद आप 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूरा बिना कहीं रुके पार कर सकते हैं। इससे 2 घंटे में तय होने वाला आपका सफर मात्र 35 मिनट में पूरा हो जाएगा। बता दें कि अभी दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई तक जाने में 2 घंटे से अधिक का समय लगता है, लेकिन इस पुल के बाद ये समय घटकर 35 मिनट का हो जाएगा। इसके अलावा इस पुल के माध्यम से एयरपोर्ट और पुणे जाने वाले लोगों को भी लाभ होगा। इस पुल का उपयोग कर लोग न केवल दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई जाना आसान होगा, बल्कि पुल का उपयोग कर आप लोग मुंबई एयरपोर्ट और मुंबई -पुणे एक्सप्रेसवे भी सीधा जा सकते हैं। इस प्रकार से ये नया देश का सबसे लंबा समुद्र पुल लोगों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा।
