Indian Railways: हो जाइए तैयार! मुंबई से अब सीधे कन्याकुमारी पहुंचेगी आपकी स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 07:04 PM IST

Mumbai Railway News: मुंबई से कन्याकुमारी तक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से यह ट्रेन रवाना होगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से भी कन्याकुमारी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। सर्दी की छुट्टियों में रेल यात्रियों को इन ट्रेनों के संचालन से लाभ मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे चलाएगा ट्रेन
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 5 जनवरी को चलेगी ट्रेन
  • कन्याकुमारी से 7 जनवरी को करेगी प्रस्थान

Mumbai News: मुंबई से साउथ इंडिया की यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मध्य रेलवे की ओर से मुंबई और कन्याकुमारी के बीच कोंकण रेलवे के माध्यम से विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे आने वाले समय में भी कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर सकता है।

Mumbai News (15)

मुंबई से कन्याकुमारी तक रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

बता दें कि सर्दी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। इसके चलते दक्षिण भारत के रेलवे रूट पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही थी। मुंबई से दक्षिण भारत के बीच इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

End of Feed