H3N2 in Mumbai: महाराष्ट्र के मुंबई शहर में H3N2 वायरस का कहर देखने को मिला है। बुधवार (15 मार्च, 2023) को देश की आर्थिक राजधानी में इस फ्लू के संक्रमित चार मरीज अस्पताल में भर्ती हुए, जबकि 28 मरीज H1N1 से भी पीड़ित पाए गए और उन्हें भी हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)
जानकारी के मुताबिक, शहर में जनवरी से मार्च 2023 तक 118 इन्फ्लूएंजा के मामले दर्ज हुए। इसमें जनवरी में 19, फरवरी में 46 और मार्च में 53 केस थे। मुंबई के दादर, प्रभादेवी, परेल, माटुंगा, भायकला और नागपाडा...ये वो इलाके हैं, जो अधिक खतरे में बताए गए और यहीं ज्यादा केस दर्ज हुए।
#NewsKiPathshala: जानिए, H3N2 वायरस से किन लोगों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की है जरूरत@SushantBSinha की 'न्यूज़… t.co/K98mMzFQuo
— ANI (@ANI) Mar 15, 2023
यह भी बताया गया कि सभी संदिग्ध मरीजों को Oseltamivir नाम की दवा दी जा रही है। यह दवाई नगर निगम के अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और कुछ मेडिकल शॉप्स पर मिल रही है। वैसे, मरीज में अगर 24 घंटों में बुखार कम नहीं होता है तब लैब टेस्ट करना जरूरी हो रहा है। हालांकि, उन्हें इस दौरान स्वैब टेस्ट की जरूरत नहीं है, जबकि बीएमसी हर रोज घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है।
#NewsKiPathshala: H3N2 वायरस और कोरोना वायरस के बीच क्या है अंतर? समझिए, इस वायरस से क्यों जा रही है लोगों की जान?… t.co/snCNMHR9td
— ANI (@ANI) Mar 15, 2023
