मुंबई-पेरिस फ्लाइट में बम! मचा हड़कंप; अफवाह उड़ते ही 306 यात्रियों की इमरजेंसी लैंडिंग

Bomb in Paris Mumbai flight : विस्तारा एयरलाइंल (Vistara Airlines) की पेरिस मुंबई की फ्लाइट में बम होने की झूठी खबर फैल गई। इसी वजह से फ्लाइट की मुंबई में फुल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

Bomb in Paris Mumbai Flight : इन दिनों फ्लाइट्स में बम की अफवाह ज्यादा ही फैल रही हैं। फिर इंडिगो के बाद अब विस्तारा एयरलाइंस (Vistara Airlines) की पेरिस मुंबई की फ्लाइट में बम होने की झूठी खबर फैल गई। इसी वजह से फ्लाइट की मुंबई में फुल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट में 306 यात्री थे। फ्लाइट में एयर सिकनेस बैग में हैंड रिटेन लेटर मिला है। लेटर में बम होने की जानकारी लिखी थी।

Bomb in Paris Mumbai flight

मुंबई-पेरिस फ्लाइट में बम की अफवाह

विस्तारा ने रविवार को बताया, पेरिस के चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट से मुंबई जा रही फ्लाइट यूके 024 को एयर सिकनेस बैग पर एक नोट मिला जिसमें बम होने की धमकी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद 10:08 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी का एलान किया गया। सूत्र ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि फ्लाइट सुबह के 10:19 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई। सूत्रों के हवाले से पेरिस-मुंबई उड़ान में 294 यात्रियों के साथ चालक दल के 12 सदस्य मौजूद थे।

End of Feed