Thane News: ठाणे में गोदाम परिसर में लगी भीषण आग, एक के बाद एक कबाड़ के 40 गोदाम हुए स्वाहा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 21, 2024, 05:13 PM IST

ठाणे में गुरुवार तड़के कबाड़ के कई गोदामों में आग लग गई। इसमें एक के बाद एक 40 गोदाम जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुए हैं।

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गुरुवार को तड़के एक गोदाम परिसर में भीषण आग लग गई। गोदाम परिसर में आग लगने से बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। जानकारी के मुताबिक, आग लगने से कबाड़ के कम से कम 40 गोदाम नष्ट हो गए।

Fire

कबाड़ गोदाम में लगी आग।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

अग्निशमन अधिकारी सुधीर दुशिंग्स ने कहा कि डोंबिवली क्षेत्र के गोलावली गांव में रात 12 बज कर करीब 20 मिनट पर एक गोदाम परिसर में आग लग गई, जिसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर दमकल कर्मी पहुंचे।

End of Feed