Mumbai Fire News: मुंबई के दिंडोशी में आठ मंजिला सेंट्रल प्लाजा कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

मुंबई के दिंडोशी इलाके के सेंट्रल प्लाजा कॉम्प्लेक्स में स्थित एक दुकान में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई।

Mumbai Fire News: मुंबई के मलाड इलाके के दिंडोशी में स्थित एक आठ मंजिला व्यावसायिक इमारत में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद आस-पास के इलाके में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।

Mumbai Fire

सेंट्रल प्लाजा कॉम्प्लेक्स में आग।

किसी के घायल होने की खबर नहीं

नगर निकाय के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े 11 बजे मिली और यह मलाड पूर्व में दफ्तरी रोड पर स्थित सेंट्रल प्लाजा कॉम्प्लेक्स की पांचवीं और छठी मंजिल पर कुछ दुकानों तक ही सीमित है। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

End of Feed