महिला केयरटेकर ने की IIT प्रोफेसर से ठगी, हड़पी 6 करोड़ की संपत्ति; ऐसे दिया वारदात को अंजाम

मुंबई पुलिस ने 82 वर्षीय सेवानिवृत्त IIT प्रोफेसर की संपत्ति हड़पने और उन्हें वृद्धाश्रम भेजने के आरोप में एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने उनकी देखभाल के नाम पर प्रोफेसर के तीन फ्लैट सहित पूरी संपत्ति अपने नाम करा ली।

मुंबई पुलिस ने 82 वर्षीय एक सेवानिवृत्त IIT प्रोफेसर की संपत्ति धोखे से अपने नाम करवाकर उन्हें वृद्धाश्रम भेजने के आरोप में एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी महिला निकिता नाइक ने देखभाल करने के नाम पर प्रोफेसर के विश्वास को छलते हुए उनकी तीन फ्लैटों सहित कुल छह करोड़ रुपये की संपत्ति हड़प ली।

Case filed against woman for usurping property

संपत्ति हड़पने के आरोप में महिला केयरटेकर पर मामला दर्ज

पवई थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामला तब सामने आया जब प्रोफेसर का बेटा मई 2025 में उनसे मिलने मुंबई आया और देखा कि उनके पिता घर पर नहीं हैं। जानकारी लेने पर पता चला कि फरवरी में देखभाल करने वाली महिला उन्हें विक्रोली स्थित वृद्धाश्रम भेज चुकी है। बेटा तुरंत वहां पहुंचा, अपने पिता को वापस घर ले आया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

End of Feed