Thane Lift Accident: बिल्डिंग के 6वें फ्लोर से धड़ाम से गिरी लिफ्ट, 4 लोग घायल

ठाणे में सोमवार को एक बिल्डिंग की लिफ्ट छठी मंजिल से अचानक नीचे गिर गई। जिससे लिफ्ट में मौजूद 8 लोगों में से 4 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पातल पहुंचाया। वहीं दमकल विभाग और पुलिस ने बताया कि इस घटना की सूचना उन्हें नहीं मिली। मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे।

Thane Lift Accident: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक इमारत की ‘लिफ्ट’ छठी मंजिल से अचानक गिर गई। इस हादसे में लिफ्ट में मौजूद चार लोग घायल हो गए है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात कल्याण कस्बे के घंडारी इलाके की आठ मंजिला इमारत में हुई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, लिफ्ट में कुछ खराबी आ गई और वह छठी मंजिल से अचानक गिर गई।

Lift - istock

सांकेतिक फोटो (istock)

लोगों ने लगाया लापरवाही का आरोप

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, इस हादसे के दौरान लिफ्ट में आठ लोग मौजूद थे। जिनमें से चार लोग घायल हो गए और स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से दो के पैर की हड्डी टूट गई है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि लिफ्ट पिछले कुछ महीनों से ठीक से काम नहीं कर रही थी और इस समस्या की जानकारी आवासीय सोसाइटी प्रबंधन को दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

End of Feed