अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने जब्त की 1,400 करोड़ की प्रॉपर्टी; जानें किस मामले में लिया एक्शन

ईडी ने अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप (ADG) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,400 करोड़ रुपए की नई अचल संपत्तियां जब्त की हैं। इससे अब तक जब्त संपत्तियों का कुल मूल्य बढ़कर करीब 9,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। यह कार्रवाई फेमा जांच से जुड़ी है, जिसमें अनिल अंबानी को बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद वे पेश नहीं हुए।

Mumbai News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) ग्रुप पर बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने 1,400 करोड़ रुपए की वैल्यू की नई अचल संपत्तियां जब्त की हैं। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी में बताया कि इस नए कदम के बाद ईडी की ओर से जब्त की गई संपत्तियां की वैल्यू बढ़कर करीब 9,000 करोड़ रुपए हो गई है। ईडी की ओर से संपत्तियां ऐसे समय पर जब्त की जा रही हैं, जब जांच एजेंसी पूछताछ के लिए अनिल अंबानी को कई बार समन भेज चुकी है और वह पेश नहीं हुए हैं।

anil ambani

अनिल अंबानी (फाइल फोटो | ANI)

ईडी के समन पर पेश नहीं हुए थे अनिल अंबानी

रिलायंस एडीएजी के चेयरमैन अनिल अंबानी को 17 नवंबर को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में जयपुर-रींगस हाईवे प्रोजेक्ट से जुड़ी फेमा जांच में दूसरी बार पेश होना था, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया और वर्चुअल पेशी का प्रस्ताव रखा। इससे पहले पहले अनिल अंबानी 14 नवंबर को भी ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे। हालांकि, दौरान उनकी ओर से रखे गए वर्चुअल पेशी के प्रस्ताव को जांच एजेंसी ने खारिज कर दिया था।

End of Feed