ठाणे में अचानक बदला मौसम, धूल भरी आंधी से 7 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में धूल भरी आंधी चली, जिससे अनधिकृत रूप से बनाई गई सात मंजिला इमारत के क्षतिग्रस्त होने की खबर सामने आई। कमरों की दीवारों में आई दरारों के बाद मौके पर अग्निशमन विभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और अतिक्रमण विभाग के कर्मी पहुंचे और निवासियों को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला गया।

Thane: महाराष्ट्र के ठाणे समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था। इस दौरान ठाणे शहर में धूल भरी आंधी आने से अनधिकृत तौर पर बनाई गई एक ऊंची इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद कुछ निवासियों को वहां से सुरक्षित निकाला गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। हादसे की सूचना मिलते ही अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर इमारत को खाली करवाया गया।

Thane

ठाणे धूल भरी आंधी से 7 इमारत क्षतिग्रस्त

सात मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मुंब्रा क्षेत्र में हुई इस घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि तेज हवाओं के कारण ठाकुर पाड़ा में अनधिकृत रूप से बनाई गई सात मंजिला इमारत के दो कमरों की दीवारों में दरारें आ गईं। तड़वी ने आगे बताया कि अग्निशमन विभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी बचाव वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाकर इमारत को गिरने से बचाया। नगर निकाय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि एहतियात के तौर पर छह आवासीय इकाइयों को खाली कराकर सील कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि आंधी के कारण शहर भर में पेड़ गिरने की पांच घटनाएं हुईं और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

End of Feed