Mumbai News: पारा चढ़ने के साथ बढ़ी एसी ट्रेनों की डिमांड, टिकटों की बिक्री में 30 फीसदी इजाफा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 8, 2024, 12:54 PM IST

मुंबई में गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी ट्रेनों की डिमांड भी बढ़ गई है। एसी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले साल की तुलना में इस साल टिकटों की बिक्री 30 प्रतिशत अधिक हुई है।

Mumbai News: मुंबई में तापमान में वृद्धि होने से ज्यादातर यात्री वातानुकूलित (AC) लोकल ट्रेनों में यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि जोनल रेलवे में वातानुकूलित लोकल ट्रेनों के शुरु किये जाने के बाद से बीते छह मई को पश्चिम रेलवे ने सबसे ज्यादा टिकट (3,737) बेचे। अधिकारी ने कहा कि इस महीने 6 मई तक 1,60,645 कार्ड (एकल या वापसी यात्रा) टिकट बुक किए गए हैं, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है।

Mumbai AC Train

मुंबई एसी लोकल ट्रेन (फोटो साभार - ट्विटर)

एसी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में इजाफा

पश्चिम रेलवे के आंकड़ो के अनुसार, वातानुकूलित लोकल ट्रेनों में औसतन यात्रियों की संख्या मई 2023-24 में 1,06,925 थी और मई 2024-25 में अब तक 1,52,682 है। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर एसी ट्रेन यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि देखी है।

End of Feed