Mumbai News: फ्लाइट में यात्री ने चिल्लाया बैग में है बम, मुंबई में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिग

दिल्ली जाने वाले अकासा एयर के एक विमान में बम की सूचना मिलने के बाद शनिवार को उसे मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में लैंड कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान में बम की सूचना महज अफवाह साबित हुई।

मुंबई: शनिवार को पुणे से दिल्ली जा रही अकासा एयरलाइन की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना के बाद हंडकंप मच गया। तुरंत विमान को मुंबई में लैंड कराया गया। इस दौरान विमान में सवार यात्री दशहत में रहे। विमान में बम होने की बात कहने वाले व्यक्ति को सुरक्षा एजेंसियों ने अरेस्ट कर लिया है।

Akasa Air QP Flight Makes Emergency Landing

बम की सूचना पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग

अधिकारियों के मुताबिक, विमान में बम की सूचना बाद में अफवाह साबित हुई। इस विमान में करीब 185 यात्री सवार थे। फिलहाल, बम की फर्जी सूचना देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही विमान ने पुणे से उड़ान भरी। वैसे ही पल्लव अजय त्यागी नाम के एक यात्री ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया कि विमान में बम है। यात्री ने यह भी कहा कि वह बम उसी के बैग में रखा है। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई और सभी सहम गए।

End of Feed