महाराष्ट्र में मिड-डे-मिल पैकेट में मिला मरा हुआ सांप, टेस्टिंग के लिए भेजा गया फूड

महाराष्ट्र में सांगली जिले की एक आंगनवाड़ी में एक बच्चे के माता-पिता ने भोजन के पैकेट में एक छोटा मरा हुआ सांप मिलने का दावा किया है। पैकेट को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा गया। अभी तक जिला परिषद के आंगनवाड़ी अनुभाग के प्रभारी यादव संपर्क नहीं हो सका है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांगली में मिड डे मिल में सांप मिलने से हड़कंप
  • मामले की पुष्टि के लिए जिले के अधिकारियों से नहीं हो सका संपर्क
  • छह महीने से तीन साल के बच्चों को मिलता है मिड डे मिल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सांगली जिले की एक आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए आए मध्याह्न भोजन के पैकेट में कथित तौर पर एक छोटा मरा हुआ सांप मिलने का मामला सामने आया है। राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की उपाध्यक्ष आनंदी भोसले ने बताया कि पलुस में एक बच्चे के माता-पिता ने कथित घटना की सूचना सोमवार को दी। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए जिले के अधिकारियों से संपर्क नहीं किया जा सका।

mid day mil

मिड डे मिल पैकेट में मिला सांप (सांकेतिक फोटो)

पैकेट में दाल खिचड़ी का मिश्रण

उन्होंने बुधवार को बताया, ‘‘छह महीने से तीन साल की उम्र के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों में मध्याह्न भोजन के पैकेट मिलते हैं। इन पैकेटों में दाल खिचड़ी का मिश्रण होता है। सोमवार को पलुस में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भोजन के पैकेट बांटे। एक बच्चे के माता-पिता ने दावा किया कि उन्हें मिले पैकेट में एक छोटा मरा हुआ सांप था।’’

End of Feed