Cyclone Shakti: महाराष्ट्र में चक्रवात ‘शक्ति’ का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट; सरकार की आई एडवाइजरी

मौसम विभाग ने चक्रवात 'शक्ति' की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, चक्रवात 'शक्ति' का असर 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच महाराष्ट्र के कुछ जिलों पर देखने को मिल सकता है। महाराष्ट्र सरकार ने साइक्लोन के असर को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

Cyclone Shakti Advisory: मानसून के समाप्त होने के बावजूद देश के कई हिस्सों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवात 'शक्ति' को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के चुनिंदा जिलों में इस चक्रवात का प्रभाव देखने को मिल सकता है, जिससे तेज बारिश और तेज हवाओं की आशंका बनी हुई है। IMD के मुताबिक, चक्रवात 'शक्ति' का असर 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच महाराष्ट्र के कुछ जिलों पर देखने को मिल सकता है।

cyclone shakti in maharashtra news update

राज्य के कई जिले होंगे प्रभावित (सांकेतिक चित्र)

इन जिले होंगे प्रभावित

IMD ने मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर और सिंधुदुर्ग के तटीय जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 4-5 अक्टूबर के बीच चक्रवात 'शक्ति' के कारण इन जिलों में 45-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की संभावना है।

End of Feed