Mumbai Airport पर सीमा शुल्क की बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ की मारिजुआना और डेढ़ करोड़ से अधिक का सोना जब्त, 8 गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर बीते तीन दिनों से सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी सोने और ड्रग्स की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर रहे हैं। इस दौरान 19.645 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) और 1.55 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। इस मामले में तस्करी करने वाले 6 यात्री और 2 रिसीवर को गिरफ्तार किया गया है।

Mumbai News: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर सीमा शुल्क विभाग ने पिछले तीन दिनों में ड्रग्स और सोने की तस्करी पर जोरदार प्रहार किया है। खुफिया सूचना और सतर्कता के दम पर कुल 19.645 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) और 1.55 किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत करीब 20.65 करोड़ रुपए है। इस क्रम में 6 यात्री और 2 रिसीवर भी गिरफ्तार किए गए। बैंकॉक से आने वाली थाई एयरवेज की उड़ान टीजी-351 सबसे ज्यादा निशाने पर रही।

​Mumbai Airport News

Mumbai Airport पर सीमा शुल्क की बड़ी कार्रवाई

मुंबई एयरपोर्ट पर भारी मात्रा में सोना और ड्रग जब्त

जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर को दो अलग-अलग यात्रियों के ट्रॉली बैग से 10.090 किलोग्राम और 5.745 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई, जिनकी कीमत क्रमशः 10.09 करोड़ और 5.745 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सीमा शुल्क विभाग ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उसी दिन एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2338 के शौचालय से 3.921 किग्रा मारिजुआना मिला, जिसकी कीमत 3.921 करोड़ रुपए आंकी गई। 12 नवंबर को फिर टीजी-351 से आए एक यात्री के बैग के नकली तल में 889 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई, जिसकी कीमत 88.9 लाख रही। यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस तरह चार मामलों में 19.645 किग्रा मारिजुआना जब्त हुई। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हुई।

End of Feed