'डराने-धमकाने वालों के साथ नहीं...'; कांग्रेस ने MNS संग चुनावी गठबंधन से किया इनकार

Civic Body Polls: कांग्रेस ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए मनसे से दूरी बनाए रखने के अपने रुख को शुक्रवार को दोहराया। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी कभी भी उन लोगों के साथ गठबंधन नहीं करेगी। मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी एक स्वतंत्र इकाई है और महा विकास आघाडी (MVA) का हिस्सा नहीं है।

Civic Body Polls: कांग्रेस ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए मनसे से दूरी बनाए रखने के अपने रुख को शुक्रवार को दोहराया। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी कभी भी उन लोगों के साथ गठबंधन नहीं करेगी, जो कानून तोड़ते हैं या डराते-धमकाते हैं। कांग्रेस ने यह बात राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की "भूमिपुत्र" ब्रांड की राजनीति की ओर इशारा करते हुए कही।

Congress MNS

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (बाएं) और मनसे प्रमुख राज ठाकरे (दाएं) (फाइल फोटो)

पलटवार करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी एक स्वतंत्र इकाई है और महा विकास आघाडी (MVA) का हिस्सा नहीं है। एमवीए में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस और राकांपा (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं। उन्होंने कहा, "राज ठाकरे हमारी पार्टी में फैसले लेते हैं। कोई क्या कहता है, इससे हमें कोई लेना-देना नहीं है।"

End of Feed